फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lawyers on the road to protest against lathicharge in Hapur

Azamgarh News: हापुड़ में लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरे वकील

Thu, 31 Aug 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Lawyers on the road to protest against lathicharge in Hapur
बार कौंसिल के आह्वान पर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने बुधवार को हापुड़ जिले के अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। बैठक में प्रस्ताव पारित कर घटना के विरोध में जुलूस निकाला। न्यायिक कार्य से विरत रहकर जबरदस्त नाराजगी जताई।
विज्ञापन

दीवानी बार के संघ में हुई बैठक में हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ घटी घटना की निंदा की गई। वकीलों ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से हापुड़ में अधिवक्ता अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया, जो पूर्णतया असंवैधानिक था। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाले। इसका नेतृत्व संघ के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, मंत्री जय प्रकाश यादव ने किया। जुलूस दीवानी कचहरी ने निकलकर कलेक्ट्रेट, एसपी कार्यालय तक गया।
विज्ञापन

उधर, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने संघ सभागार में बैठक कर घटना की निंदा की और प्रदेश सरकार से दोषी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई। विरोध में वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। सेना के जवान राजेंद्र यादव के कश्मीर बार्डर पर गोलाबारी के दौरान शहीद होने पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्यारेमोहन श्रीवास्तव व संचालन जय प्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों का प्रदर्शन, नहीं किया कार्य

मेजवां। हापुड़ की घटना को लेकर बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन फूलपुर के अध्यक्ष लालचंद यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्य से विरत रहे। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मुकदमा वापस लेने की मांग की गई। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि हापुड़ में महिला अधिवक्ता व सिपाही के बीच तीन दिन पहले हुआ विवाद काफी बढ़ गया है। जिसके चलते अब अधिवक्ता पुलिस महकमे के खिलाफ लामबंद हो गए है। अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व अध्क्ष रामनारायन यादव, श्रीनाथ सिंह, इंदूशेखर पाठक, इश्तियाक अहमद, विजय सिंह, रमेशचंद शुक्ला, महेंद्र यादव, घनश्याम तिवारी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed