{"_id":"901d872fefb83fbf1675d5b164ff635c","slug":"lawyers-on-the-performance-of-the-commissioner-s-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों का कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों का कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता सिंहासन यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी और इंद्रपाल सिंह की दीवार ढहाए जाने में पुलिस द्वारा बरती जा रही लापरवाही से अधिवक्ता नाराज हैं।
गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए अधिवक्ताओं ने कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान अपर आयुक्त अनिल कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। वहीं भारत रक्षा दल ने अधिवक्ताओं के आंदोलन का समर्थन किया है।
इससे पूर्व दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने दयाराम यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक की। संचालन संघ के मंत्री जगदंबा प्रसाद पांडेय ने की।
वक्ताओं ने सिंहासन यादव एडवोकेट के हत्यारों की गिरफ्तारी, थाना फूंकने के मामलें में निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किए जाने, मृतक अधिवक्ता के भाई को सुरक्षा प्रदान किए जाने की पुरजोर मांग उठाई।
इस दौरान भारत रक्षा दल के जिलाध्क्ष उमेश सिंह गुड्डू ने अधिवक्ताओं के आंदोलन का समर्थन किया। कहा कि अधिवक्ताओं के इस संघर्ष में रक्षा दल हर तरह से सहयोग करेगा।
विज्ञापन
इस दौरान संघ के अध्यक्ष ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर मंडलायुक्त परिसर में विरोध प्रदर्शन किए जाने का प्रस्ताव पारित किया। पारित प्रस्ताव के तहत अधिवक्ता मंडलायुक्त परिसर में पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।
दौरान संघ के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह, जगदीश प्रसाद यादव, प्रमोद कुमार सिंह, संघ के उपाध्यक्ष डीएम चतुर्वेदी, अनिल सिंह, अरुण कुमार पांडेय, अजय कुमार राय, प्रमोद गुप्ता समेत अनेक अधिवक्ता परिसर में उपस्थित रहे।