{"_id":"67db0b6a55d46e4df20f0378","slug":"lawyers-hold-meeting-against-corruption-in-tehsil-stay-away-from-judicial-work-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-128952-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों की बैठक, न्यायिक कार्य से रहे अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों की बैठक, न्यायिक कार्य से रहे अलग
विज्ञापन
निजामाबाद। तहसील में बुधवार को दी तहसील बार एसोसिएशन निजामाबाद के वकीलों ने पुस्तकालय कक्ष में साधारण सभा की बैठक की। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मितई यादव एवं संचालन मंत्री चंद्रेश राम ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि एसडीएम कोर्ट और नायब कोर्ट में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। पत्रावलियों में सही समय पर आदेश नहीं किया जा रहा है। इससे संहिता 2006 के अनुसार धारा 24 व धारा 116 में बिना बनाम का और बिना अधिवक्ताओं को सुने आदेश पारित कर दिया जाता है। इससे अधिवक्ताओं के साथ अन्याय और वादकारियों के साथ अहित किया जा रहा है। फीडिंग भी सही समय पर नहीं हो रही है। बैनामा का नोटिस नहीं जारी किया जा रहा है।
इससे स्पष्ट है कि पत्रावलियों के कस्टोडियन से खुलेआम धन लेकर आदेश पारित किया जा रहा है। इसका हम घोर विरोध करते हैं। दूसरे बिंदु पर सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया जाता है कि प्रकरण के विरुद्ध अधिवक्ता 19 व 20 मार्च को किसी भी अदालत में न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। संवाद