{"_id":"6918d16f0ec6df2a560c8a7b","slug":"law-faculty-wins-volleyball-competition-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-140782-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में लॉ फैकल्टी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में लॉ फैकल्टी विजेता
विज्ञापन
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल कॉलेज में शनिवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में लॉ फैकल्टी ने आर्ट्स फैकल्टी को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्राचार्य ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों में पुरस्कार का वितरण किया।
मुख्य अतिथि शरफुद्दीन और मोहम्मद जाहिद थे। उनके आगमन पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अफसर अली ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्राचार्य ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम है। फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा।
दोनों टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन निर्णायक पलों में बेहतर खेल दिखाते हुए लॉ फैकल्टी ने जीत हासिल की। लॉ फैक्ल्टी ने आर्ट फैकल्टी को 11 के मुकाबले 21 के अंतर से हराया। खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन से हर कोई अभिभूत नजर आया।
विज्ञापन
इस मौके पर खेल सेक्रेटरी डॉ. आसिम खान, वॉलीबॉल अध्यक्ष डॉ. मोकर्रम अली, प्रो. मोहम्मद खालिद, प्रो. अफजाल आदि उपस्थित थे।