{"_id":"59eb8e6d4f1c1bec538b87e2","slug":"lathi-charge-during-statue-immersion","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस का लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस का लाठीचार्ज
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार तिराहे पर शुक्रवार की रात 12.30 बजे पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किए जाने से नाराज ग्रामीण और बाजार के लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। ईंट की चोट से गंभीरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौधरी, दरोगा मेवालाल और चालक रविंद्रनाथ चौबे घायल हो गए। पत्थर लगने से रोडवेज की एक वातानुकूलित बस का शीशा आदि टूट गया। बाजार वालों के कहने पर लोग प्रतिमाएं विसर्जित करने के लिए लेकर चले गए। बाद में कई थानों की फोर्स लेकर एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार मौके पर पहुंचे। आरोपी के न मिलने पर ट्रैक्टर-ट्राली समेत तीन डीजे हिरासत में लेकर थाने चले आए। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने 14 नामजद और 35 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
बिंद्राबाजार में दीपावली के दिन कुल छह से अधिक स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित होती हैं। शुक्रवार की रात पूजा कमेटी के लोग मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे। रात करीब साढ़े बारह बजे तीन प्रतिमाएं बिंद्राबाजार चौक पर खड़ी थी। लोग डीजे बजाकर नाच रहे थे। आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर डीजे बजने से जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों का लंबा जमावड़ा हो गया। जाम लगने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर प्रदीप चौधरी पुलिसबल के साथ पहुंचे और नाच रहे लोगों पर लाठी चार्ज कर दिया। चोट लगने पर लोग भाग खड़े हुए। कुछ देर बाद क्षेत्र के लोग एकत्र होकर पुलिस पर पथराव करते हुए उन्हें खदेड़ लिया। पत्थर लगने से इंस्पेक्टर प्रदीप चौधरी, दरोगा मेवालाल गोंड़ और चालक रविंद्रनाथ चौबे घायल हो गए। चोट लगते ही पुलिसकर्मी भाग गए। इसके बाद लोग अपनी प्रतिमा विसर्जन के लिए रानीपुर रजमो गांव में स्थित अग्यवानी मां के धाम पर स्थित पोखरे में लेकर चले गई। करीब एक घंटे पर एसपी सिटी कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। भारी संख्या में पुलिस देख लोग भाग गए। पुलिस प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद वहां खड़े डीजे मशीन और हार्न से लगा तीन ट्रैक्टर ट्राली अपने कब्जे में लेकर थाने चले गए। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर प्रदीप चौधरी ने तहरीर देकर रानीपुर रजमो गांव निवासी मनोज सोनकर, अविनाश गुप्ता, कृष्णा सेठ, बाबूलाल सोनकर, मनोज, रामअवध, अनुप सेठ, रवि सोनकर, संजय गुप्ता, विपिन, आजाद सिंह जबकि गौरी गांव निवासी रवि सोनकर, रामअवतार, राजू सोनकर को नामजद और 35 अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।