फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Land worth Rs 50 lakh purchased fraudulently attached

Azamgarh News: धोखाधड़ी से खरीदी गई 50 लाख की भूमि कुर्क

Sun, 15 Feb 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Land worth Rs 50 lakh purchased fraudulently attached
29 न्यायालय के आदेश में चांदपट्टी में जमीन की कुर्की करती पुलिस। संवाद
आजमगढ़। एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर थाना मुबारकपुर पुलिस ने रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव में 50 लाख रुपये की भूमि कुर्क की है। थाना प्रभारी शशि मौलि पांडेय ने बताया कि वादी मैनुद्दीन की तहरीर पर थाना मुबारकपुर में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज थी। विवेचना के दौरान संपत्ति कुर्की के लिए रिपोर्ट मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को प्रेषित की गई। प्रार्थना पत्र के आधार पर न्यायालय ने धोखाधड़ी से अर्जित धन से खरीदी गई भूमि को कुर्क करने का आदेश पारित किया। जांच में सामने आया कि अभियुक्त अमान अहमद एवं फरहाना बानो पत्नी अमान अहमद, निवासी ग्राम करमैनी, थाना बिलरियागंज ने मैनुद्दीन से धोखाधड़ी कर कुल 36 लाख रुपये प्राप्त किए थे। इसमें 16 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से तथा शेष धनराशि नगद ली गई थी। उक्त धनराशि से 4 फरवरी 2022 को ग्राम चांदपट्टी, तहसील सगड़ी, थाना रौनापार में कुल 0.1361 हेक्टेयर भूमि खरीदी गई, जो फरहाना बानो के नाम दर्ज है। न्यायालय ने बैनामा, बैंक अभिलेख, लेखपाल रिपोर्ट एवं अभियोजन पक्ष के तर्कों का परीक्षण करते हुए पाया कि उक्त संपत्ति आपराधिक कृत्य से अर्जित धन से खरीदी गई है।
विज्ञापन

इसके बाद अदालत ने 13 जनवरी 2026 को कुर्की आदेश पारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed