फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Land acquisition begins with preparation of DPR for ring road

Azamgarh News: रिंग रोड के लिए डीपीआर तैयार करने के साथ भूमि अधिग्रहण शुरू

Sun, 22 Jun 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Land acquisition begins with preparation of DPR for ring road
आजमगढ़। जिले में चारों तरफ जाम की समस्या को देखते हुए शासन ने यहां पर रिंग रोड की मंजूरी दे दी है। यह रिंग रोड जिले के 13 गांवों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन

इसके लिए 27 गांवों के किसानों की 91.3991 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कार्य एनएचएआई द्वारा शुरू कर दिया गया है। डीपीआर तैयार करने के साथ ही भूमि का अधिग्रहण का कार्य शुरू हो गया है।
दरअसल मई में रिंग रोड बनाने की मंजूरी शासन से मिली थी। इसके बनने से जिलेवासियों को काफी सुविधा होगी। साथ ही दूसरे जनपदों से आने वाले बाहर-बाहर ही निकल जाएंगे। उन्हें शहर में घुसने की जरूरत नहीं होगी। जाम को देखते हुए रिंग रोड बनाने की प्रक्रिया काफी समय से चल रही थी।
विज्ञापन

रानी की सराय सेमरहा अंडरपास से गोरखपुर-दोहरीघाट मार्ग पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के समीप उकरौड़ा तक 15.7 किमी लंबे रिंग रोड निर्माण की शासन से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज-मुंगरा बादशाहपुर-जौनपुर, आजमगढ़ दोहरीघाट राजमार्ग के अंतर्गत पड़ने वाले आजमगढ़ बाईपास (शहर के पूर्वी भाग में) को फोरलेन और सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रस्तावित था, जिसके लिए कार्यदायी संस्था ने पहले सर्वे किया और अब निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
रिंग रोड वाराणसी-लुंबिनी एनएच-233 के सेमरहा रानी की सराय गांव के पास स्थित किमी संख्या-218. 800 से शुरू होकर बैठौली बाईपास होते हुए प्रयागराज-दोहरीघाट-गोरखपुर मार्ग पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 247.850 किमी पर उकरौड़ा के समीप जाकर मिलेगा।
प्रयागराज-मुंगरा बादशाहपुर-जौनपुर, आजमगढ़ दोहरीघाट राजमार्ग के अंतर्गत पड़ने वाले आजमगढ़ बाईपास (शहर के पूर्वी भाग में) को फोरलेन और सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रस्तावित था, जिसके लिए कार्यदायी संस्था ने पहले सर्वे किया और अब निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

रिंग रोड वाराणसी-लुंबिनी एनएच-233 के सेमरहा रानी की सराय गांव के पास स्थित किमी संख्या-218. 800 से शुरू होकर बैठौली बाईपास होते हुए प्रयागराज-दोहरीघाट-गोरखपुर मार्ग पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 247. 850 किमी पर उकरौड़ा के समीप जाकर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed