फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lakshmi - Ganesh worshiped

धन की देवी आैर विघ्नहर्ता के आगे टेका मत्थ्ाा

Mon, 09 Nov 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़ Updated Mon, 09 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Lakshmi - Ganesh worshiped
प्रकाश पर्व दीपावली पर ग्रामीण क्षेत्र के बाजार गुलजार रहे। सोमवार को धनतेरस पर बाजारों में बर्तनों के साथ लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की खरीदारी की। झालरों की दूकानों पर भी भीड़ रही। तहबरपुर और मालटारी में लगे मेले में श्रीलक्ष्मी-गणेश के दर्शन को लोग उमड़ पड़े।
विज्ञापन



 मालटारी संवाददाता के अनुसार सगड़ी तहसील क्षेत्र के नरईपुर में बजरंग दल बाल लक्ष्मी पूजा समारोह और गोबरी चौक में जय मां लक्ष्मी पूजा समिति की तरफ से धनतेरस पर सोमवार को मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



मेले में पूजा पंडालों में स्थापित लक्ष्मी, गणेश प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख, समृद्धि की कामना की। मेले में राब की जलेबी, छोला, पकौड़ी, खिलौनों और पटाखों की दूकानें लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों ने पटाखा, खिलौनों की जमकर खरीदारी की और जलेबी और चाट का आंनद उठाया। तहबरपुर संवाददाता के अनुसार धनतेरस को तहबरपुर में लगे मेले में दो स्थानों पर स्थापित लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा के दर्शन को भक्त उमड़ पड़े। मेले में बच्चों ने जहां झूले, चरखी आदि का आनंद उठाया। वहीं लोगों ने बर्तनों सहित कृषि के सामानों की जमकर खरीदारी की।


अंबारी संवाददाता के अनुसार अंबारी सहित आसपास के क्षेत्रों में धनतेरस पर जहां प्रतिष्ठानों सहित घरों में सफाई का कार्य चलता रहा। वहीं बर्तन आदि की खरीदारी को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई।



निजामाबाद संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत निजामाबाद में बर्तन, झालरों की दूकानों पर लोगों की भीड़ रही। नगर पंचायत क्षेत्र में श्रीलक्षमी-गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed