{"_id":"5defd8368ebc3e881c6b87be","slug":"lady-police-in-plain-uniform-to-catch-miscreants-azamgarh-news-vns4991049135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैडम कहां जाना है, हम भी वहीं चल रहे छोड़ देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैडम कहां जाना है, हम भी वहीं चल रहे छोड़ देंगे
विज्ञापन
मनचलों को पकड़ने को सादी वर्दी में उतरी महिला पुलिस
आजमगढ़। महिला हिंसा पर रोक लगाने और मनचलों की गिरफ्तारी के लिए एसपी त्रिवेणी सिंह की तरफ से सोमवार की रात महिला थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। जो रेलवे स्टेशन, रोडवेज सहित अन्य भीड़ वाले स्थानों पर खड़ी थी। महिलाओं को देखकर सोहदे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और पुलिस के जाल में फंस गए। पुलिस ने आठ शोहदे को पकड़ा और सभी की जमकर धुनाई की गई।
एसपी ने बताया कि बीते कई दिनों से इस प्रकार की शिकायतें मिल रही थी। योजना के तहत सादे कपड़े में महिला पुलिसकर्मी तैनात किए गए। जिन्हें देखने के बाद सोहदे मंडराने लगे। इस दौरान कार से पहुंचे एक शख्स ने पूछा कि मैडम आपको कहां जाना है, मैं छोड़ दूंगा। तो किसी ने चाय पीने की पेशकश किया। ऐसे अंजान महिलाओं के साथ इस प्रकार की हरकत करने वाले अलग-अलग स्थानों से आठ आरोपियों को पकड़ा गया है। इस अभियान में महिला प्रभारी निरीक्षक ज्ञानू प्रिया और उनकी टीम का अहम योगदान है।