फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Laced with drama and dance evening

नाटक और नृत्य से सजी शाम

Thu, 29 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 29 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Laced with drama and dance evening
15वें रंग महोत्सव
राष्ट्रीय साहित्य कला संस्थान की ओर से नगर के हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित 15वें रंग महोत्सव की तीसरी शाम नाटक और नृत्य से सजी रही। यह शाम वरिष्ठ रंगकर्मी ओमप्रकाश पांडेय को समर्पित रही। कार्यक्रम का आकर्षण जीवन संगिनी नाटक की भावपूर्ण प्रस्तुति रही। इसके अलावा गीत और नृत्य की भी प्रस्तुति की गई। महोत्सव में मुंबई से आए फिल्म अभिनेता अवधेश मिश्रा को "कला श्री" और गायक प्रभात सिंह को "आजमगढ़ गौरव सम्मान"  दिया गया।
विज्ञापन


तीसरे दिन बुधवार को नृत्य की कुल 34 प्रस्तुतियां हुईं और पांच नाटकों का मंचन हुआ। ओसोम का बीहू, उड़ीसा के प्रिया डांस एकेडमी उड़ीसी की ओर से शास्त्रीय नृत्य, झारखंड की शारदा नाट्य मंच द्वारा एकल शास्त्रीय नृत्य पेश किया गया। जीयनपुर के कैफी संगीत एकेडमी की वेस्टर्न डांस आदि प्रस्तुतियां मुख्य रहीं। नाटकों में झारखंड रिगालो, जमशेदपुर ने नाटक डिफेंस लेस क्रियेचर का मंचन किया तो शारदा नाट्य मंच धनबाद ने 'अंत लम्हे नाटक का' मंचन किया।
विज्ञापन


अभिनेता अवधेश मिश्र और रंगकर्मी रोजा ने जीवन संगिनी का जीवंत मंचन किया। नाटक प्रेम प्रसंग पर आधारित है जिसमें एक महिला पत्रकार साक्षात्कार के दौरान अंधे अभिनेता से बातकर उनकी व्यथा से द्रवित हो जाती है। छोटी सी मुलाकात में दोनों एक-दूसरे को अपना विचार साझा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्रुखाबाद से आए नक्श फाउंडेशन द्वारा संचालित नक्श थियेटर की प्रस्तुति 'काल कोठरी' का मंचन किया गया। यह नाटक स्वदेश दीपक द्वारा लिखा गया है जिसका निर्देशन अमित सक्सेना ने किया। यह कहानी रंगमंच के कलाकारों के इर्द-र्गिद घूमती है और उनकी जिंदगी में आने वाली कठिनाइयों, उनके सपने और जीविका को चलाने के लिए आने वाली जद्दोजहद को दर्शाया गया।


महोत्सव में मुंबई से आए फिल्म अभिनेता अवधेश मिश्रा को "कला श्री" सम्मान से सम्मानित किया गया और गायक प्रभात सिंह को "आजमगढ़ गौरव सम्मान" दिया गया। प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव, सिद्धार्थ सिंह, अवधराज यादव, राजेंद्र अग्रवाल, अशोक  श्रीवास्तव, रमाकांत वर्मा, मनोज बरनवाल, विजय लक्ष्मी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed