फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Laborer struggling with financial crisis ate toxic, died

आर्थिक तंगी से जूझ रहे मजदूर ने खाया विषाक्त, मौत

Sun, 28 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Laborer struggling with financial crisis ate toxic, died
आजमगढ़। आर्थिक तंगी झेल रहे मजदूर ने शनिवार की सुबह नशे की हालत में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे उपचार के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सुरजनपुर गांव निवासी राकेश पाठक (40) पुत्र आर्यनाथ पाठक के परिवार में केवल पत्नी थी। उसके पास कोई संतान नहीं थी। जीविका चलाने के लिए वह मजदूरी का कार्य करता था। आर्थिक तंगी से परेशान राकेश को कुछ समय पूर्व से शराब की लत लग गई। शनिवार की सुबह राकेश शराब के नशे में घर पहुंचा और उसकी हालत देख पत्नी से कहासुनी होने लगी। इस बात से दुखी होकर राकेश ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर गांव वालों की मदद से उपचार के लिए उसे की अस्पताल ले जाया गया। स्थिति नाजुक देख चिकित्सक की सलाह पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed