{"_id":"676023130acdadd04101e6b0","slug":"laborer-died-due-to-shuttering-falling-during-house-construction-in-azamgarh-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मकान निर्माण का चल रहा था काम, अचानक शटरिंग गिरने से राजमिस्त्री की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मकान निर्माण का चल रहा था काम, अचानक शटरिंग गिरने से राजमिस्त्री की गई जान
Mon, 16 Dec 2024 06:24 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 16 Dec 2024 06:24 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के असिलाई बुजुर्ग गांव में सोमवार को मकान निर्माण के दौरान हादसा हुआ। शटरिंग गिरने से राजमिस्त्री की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के असिलाई बुजुर्ग गांव में सोमवार को मकान निर्माण करते समय शटरिंग गिरने से राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह है मामला
अहरौला थाना क्षेत्र के खजूरी धनेजपट्टी गांव निवासी सुरेश (50) राजमिस्त्री था। वह असिलाई बुजुर्ग गांव में एक मकान बनाने का काम लिया था। वह सोमवार की सुबह छत की ढलाई के लिए शटरिंग लगा रहे थे। अचानक शटरिंग का फर्मा गिर गया। इस हादसे में फर्मा के नीचे सुरेश दब गए। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। वह आसपास मौजूद लोग उन्हें किसी तरह से बाहर निकाला। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन