फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Laborer died after falling from a train in Mumbai; body brought home.

Azamgarh News: ट्रेन से गिरकर मुंबई में हुई थी मजदूर की मौत, शव लाया गया घर

Tue, 25 Aug 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Laborer died after falling from a train in Mumbai; body brought home.
जहानागंज थाना क्षेत्र के कुंजी गांव निवासी मजदूर देवेंद्र (36) की मुंबई में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मजदूरी का पैसा लेकर घर लौटते समय बोरीवली स्टेशन पर वह ट्रेन से नीचे गिर गया था। शुक्रवार तड़के शव गांव पहुंचा।
विज्ञापन

कुंजी गांव निवासी देवेंद्र मुंबई में पत्नी रीमा देवी और बच्चों के साथ रहकर शटरिंग का काम करते थे। करीब 10 दिन पहले रीमा देवी अपने चारों बच्चों के साथ गांव लौट आई थीं। देवेंद्र की कुछ मजदूरी ठेकेदार के पास बाकी थी।
विज्ञापन

पत्नी और बच्चों को घर भेजने के बाद वह मजदूरी का पैसा लेने के लिए मुंबई में ही रुक गया था। बताया गया कि 19 अगस्त को देवेंद्र मजदूरी का पैसा लेकर ट्रेन से कुंजी गांव लौट रहा था। रास्ते में बोरीवली स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद वह नीचे उतरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोबारा ट्रेन में चढ़ने के दौरान वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और जीआरपी पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रेलवे पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे शव कुंजी गांव लाया गया। परिजनों और रिश्तेदारों ने राजघाट, आजमगढ़ में देवेंद्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed