{"_id":"66d4c00483defe9a3b09dc34","slug":"laboratory-and-office-work-will-be-completed-by-diwali-azamgarh-news-c-20-1-vns1017-713548-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: प्रयोगशाला और कार्यालय का काम दिवाली तक होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: प्रयोगशाला और कार्यालय का काम दिवाली तक होगा पूरा
विज्ञापन
रानी की सराय। सदर तहसील के हैदराबाद (छतवारा) में बन रहे खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला व मंडलीय कार्यालय का निर्माण दीपावली तक पूर्ण हो जाएगा। कार्यदायी संस्था अब तक 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर चुकी है। इस प्रयोगशाला के बनने से जांच रिपोर्ट मिलने में तेजी आएगी।
वर्ष 2021 में प्रदेश सरकार की ओर से 12 मंडल मुख्यालयों में खाद्य एवं औषधीय प्रयोगशाला के निर्माण की घोषणा की गई थी। आजमगढ़ में इसके लिए सदर तहसील के हैदराबाद (छतवारा) में निर्माण भी शुरू हो गया है। परियोजना की लागत 22.58 करोड़ रुपये है। इसे वर्ष 2023 में ही पूरा किया जाना था लेकिन बजट के अभाव में पूरा नहीं हो सका। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको अब तक 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर चुका है। कार्यदायी संस्था के एक्सईएन मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि बजट पूरा नहीं मिला है। बजट मिलने के बाद कार्य जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।
अब तक कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए था लेकिन नहीं हुआ है। कार्यदायी संस्था को बजट भी मिल गया है। लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 10 प्रतिशत छोड़कर पूरा बजट दे दिया गया है। - श्रवण कुमार मिश्रा, सहायक आयुक्त खाद्य मंडल।