फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   labor laws for corporates are being abolished, opposition to increase in working hours

Azamgarh News: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कारपोरेट के लिए खत्म हो रहे लेबर कानून, काम के घंटे बढ़ाने का विरोध

Fri, 02 May 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
labor laws for corporates are being abolished, opposition to increase in working hours
आजमगढ़। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर बृहस्पतिवार को शहर में विभिन्न संगठनों द्वारा कहीं गोष्ठी तो कहीं धरने का आयोजन किया गया। इस दौरान कारपोरेट के लिए खत्म हो रहे लेबर कानून, काम के घंटे बढ़ाने का विरोध किया गया।
विज्ञापन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नगर इकाई के तत्वावधान में मजदूर विचार गोष्ठी का आयोजन सच्चिदानंद राय एडवोकेट के दीवानी स्थित कक्ष में किया गया। संचालन नगर मंत्री अनिल राय ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस पर दुनिया के मजदूरों को पूंजीवाद से राहत मिली और काम के आठ घंटे तय हुए। इस संघर्ष में बहुत से मजदूर संघर्षशील नेताओं को सरेआम फांसी दी गई। तब जाकर यह आजादी के उपलब्धि के रूप मिल सकी है। मगर आज मजदूरों के अधिकारों को कुचला और छीना जा रहा है। काम के घंटे 12 निर्धारित कर दिये गये, तमाम लेबर कानून को कारर्पोरेट के हक में समाप्त किया जा रहा है। इस मौके पर अशोक राय, अमित राय, रमाकांत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त मज़दूर संगठन के तत्वाधान में मजदूर सभा व जुलूस प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसमें कई संगठनों ने भाग लिया। छात्रों, नौजवानों, मजदूरों, किसानों ने मुख्यालय पर जुलूस निकाला।
शोषण के खिलाफ मजूदरों को एकजुट रहने का सभी ने आह्वान किया। इसके बाद किसान मजूदरों की समस्याओं से संबेधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा।
शहर के तकिया चकला में असंगठित बीड़ी मजदूर कल्याण समिति कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें मजदूरों ने अपने हक और अधिकार की मांग उठाई। वक्ताओं ने मजदूरों की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई और सरकार से इस दिशा में कदम उठाने की मांग किया ताकि मजदूर आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें। इस मौकेे पर अजय सिंह, कैलाश प्रसाद गोंड, जुल्फेकार बेग, मुन्नू यादव आदि मौजूद थे।
अंत में मजदूरों की समस्याओं से जुड़े 15 बुनियादी मांगों का मांग पत्र डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। सत्यदेव पाल ने संगठन के अभाव में विभिन्न क्षेत्रों के असंगठित मजदूरों की कोई भी आवाज सरकार तक नहीं पहुंच पाती है। एकता न होने से आये दिन उनका शोषण-उत्पीड़न होता रहता है।

इस मौके पर सूबेदार यादव, रामनयन यादव, रामकुमार, रामाश्रय यादव, राहुल विद्यार्थी आदि मौजूद थे। वहीं, बीएसएनएल इम्प्लाईज यूनियन, बैंक बीमा, पोस्ट आफिस की ट्रेड यूनियनों द्वारा सीडाट परिसर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed