फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kumbh Mela special will run from Mau to Mumbai via Azamgarh

Azamgarh News: मऊ से आजमगढ़ के रास्ते मुंबई तक चलेगी कुंभ मेला स्पेशल

Fri, 20 Dec 2024 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela special will run from Mau to Mumbai via Azamgarh
फूलपुर। रेलवे ने प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेला के मद्देनजर श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए आजमगढ़ के रास्ते मऊ से मुंबई के बीच कुंभ मेला स्पेशल (01033/01034) ट्रेन चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या (01033) मुंबई से 09, 17, 22, 25 जनवरी, 05, 22 एवं 26 फरवरी, 2025 को और मऊ से 10, 18, 23, 26 जनवरी, 06, 23 एवं 27 फरवरी, 2025 को 07 फेरों में चलेगी। गाड़ी संख्या (01033) मुंबई से 9 जनवरी को मुंबई से 11.30 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन 09.00 बजे, प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी 1.20 बजे, वाराणसी से चलकर 5.20 बजे, शाहगंज, आजमगढ़ से 8.40 बजे छूटकर मऊ 10.00 बजे पहुंचेगी। वापसी में मऊ से गाड़ी संख्या (01034) 10 जनवरी को 11.50 बजे प्रस्थान कर आजमगढ़ 12.50 बजे, शाहगंज 02.10 बजे, वाराणसी 05.35 बजे, प्रयागराज छिवकी 09.20 बजे चलकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) 2.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed