फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Koyalsa students victorious in 400 meter senior girls category

Azamgarh News: 400 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में कोयलसा की छात्राएं विजयी

Mon, 16 Oct 2023 11:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:21 AM IST
विज्ञापन
Koyalsa students victorious in 400 meter senior girls category
अहरौला। श्रीशंकर जी इंटर कालेज कटवा गहजी में रविवार को 67वीं एथलेटिक तहसील स्तरीय माध्यमिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बूढ़नपुर तहसील के कई इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एडीआईओएस रामाश्रय यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अहरौला इंटर कालेज के.सौरभ यादव प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर गहजी इंटर कालेज के तारकेश्वर मौर्य, व विमल कुमार रहे। वहीं जूनियर बालिका वर्ग में 600 मीटर दौड़ में प्रथम व द्वितीय स्थान कोयलसा इंटर कालेज की छात्रा अन्नू यादव, कली सिंह और तीसरे स्थान पर गहजी इंटर कॉलेज की काजल रही। 400 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में तीनों स्थानों पर कोयलसा इंटर कॉलेज की छात्रा मुस्कान बानो, रिया मौर्य, करिश्मा वर्मा ने परचम लहराया। एडीआईओएस ने कहां कि स्कूलों में पठन-पाठन के साथ-साथ खेल के लिए भी टाइम टेबल बना कर खेल को मुख्य धारा में शामिल किया जाए। खेल मानव मस्तिष्क और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डा अजीत सिंह व संचालन राजीव सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक डा अशोक सिंह, दिनेश सिंह, डा अशोक सिंह, प्रवीण सिंह, अरुण सिंह, डा रणधीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed