फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kisan Samman Nidhi was taking 258 ineligible in 132 revenue villages

132 राजस्व ग्रामों में 258 अपात्र ले रहे थे किसान सम्मान निधि

Sat, 11 Jul 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Kisan Samman Nidhi was taking 258 ineligible in 132 revenue villages
आजमगढ़। जनपद के 132 राजस्व ग्रामों में 258 अपात्र किसान सम्मान निधि प्राप्त कर रहे थे। इसका खुलासा शासन की ओर से चयनित राजस्व ग्रामों के सत्यापन में हुआ है। ऐसे किसानों से वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार हर गांव में एक या दो किसान ऐसे मिल रहे हैं जो अपात्र होते हुए भी योजना का लाभ पा रहे थे। कई किसान मृतक हो गए हैं उनके खाते में भी धनराशि जा रही है। लेखपाल के माध्यम से सत्यापन कराया जा रहा है। उप कृषि निदेशक डॉ. आरके मौर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कई किसानों की ओर से अज्ञानतावश या कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर योजना की किस्तें प्राप्त की जा रही हैं। 132 राजस्व ग्रामों का सत्यापन में कुल 8732 लाभार्थियों में 258 अपात्र पाए गए हैं। अपात्रों की अब तक ली गई धनराशि की नियमानुसार वसूली की जा रही है। डीएम के निर्देशानुसार अब अवशेष समस्त राजस्व ग्रामों के लाभार्थियों का स्थलीय सत्यापन कराते अपात्र किसानों से वसूली की कार्यवाही की जाएगी। अपात्र किसान स्वयं भी अब तक ली गई धनराशि को वापस कर सकते हैं। सत्यापन के दौरान पकड़ में आने के बाद भू-राजस्व की तरह वसूली की जाएगी और दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

योजना के लिए ये हैं अपात्र
अपात्र लाभार्थी में भूतपूर्व या वर्तमान संवैधानिक पदधारक, समूह-घ के कार्मिकों को छोड़कर राज्य केंद्र सरकार के समस्त अधिकारी व कर्मचारी एवं मासिक पेंशन (10000) से अधिक के पेंशनर, पेशेवर डाक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट या आर्किटेक्ट, आयकर दाता, कृषि योग्य भूमि न होना, एक परिवार में एक से अधिक लाभार्थी शामिल हैं। ऐसे लोग किसान सम्मान निधि की धनराशि वापस कर कार्रवाई से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपात्र किसान ली गई धनराशि जमा कर प्राप्ति-जमा रसीद के साथ पासबुक और आधार की स्व-प्रमाणित छाया प्रति अविलंब किसी भी कार्य दिवस में कृषि भवन सिधारी स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमा कर रसीद प्राप्त कर लें। - डॉ. आरके मौर्या, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed