{"_id":"6a947b4c23ccae9af00ea417","slug":"kisan-congress-resolves-to-form-a-coalition-government-in-2027-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-156265-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: किसान कांग्रेस ने 2027 में गठबंधन सरकार बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: किसान कांग्रेस ने 2027 में गठबंधन सरकार बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
आजमगढ़। किसान कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान के तहत एक संगठनात्मक जिला समीक्षा बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि पूर्वी जोन अध्यक्ष डॉ. रामअवध जोसेफ के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन की सरकार बनाने और भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लिया गया। साथ ही, देश को महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही से मुक्त कराने का संकल्प भी दोहराया गया।
डॉ. रामअवध जोसेफ ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। संवाद