बूढ़नपुर। उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में 25वां मंडलीय विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता वर्ष 2019-20 खेलकूद क्रीड़ा साहित्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर आयुक्त अनिल मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है, साथ ही खेल से व्यक्ति के मानसिक व शारीरिक विकास होता है। विशिष्ट अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक मंडल आजमगढ़ ने कहा कि खेल के माध्यम से व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक विकास के साथ आनंद की अनुभूति होती है।
मंडल के क्रीड़ा सचिव दिनेश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में बलिया के सोनू पासवान प्रथम, मऊ के अनीश यादव द्वितीय और बलिया के राकेश को तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार जूनियर बालक वर्ग में बलिया के जयप्रकाश राजभर प्रथम, मऊ के अजय यादव को दूसरा और बलिया के राकेश यादव तीसरा स्थान मिला। सीनियर बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में आजमगढ़ की किरण वर्मा प्रथम, आजमगढ़ की शकुंतला निषाद दूसरे और मऊ की नेहा पटेल को तीसरा स्थान मिला। इसी क्रम में जूनियर बालिका वर्ग में 800 मीटर दौड़ में मऊ के मनसा चौहान प्रथम, मऊ की अमृता चौरसिया दूसरे और बलिया की रिंकू भारती को तीसरा स्थान मिला। सीनियर बालक वर्ग लंबी कूद में बलिया के राहुल यादव प्रथम, मऊ के निर्भय यादव को दूसरा और मऊ के अतुल कुमार तीसरा स्थान मिला। जूनियर बालक वर्ग लंबी कूद में बलिया के सचिन प्रथम रहे। अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक डा. बीके शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य डा. रणधीर सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर डा. निरंकार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, डा. वीके यादव, यशवंत प्रताप सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, सुनील कुमार पांडे, प्रवीण कुमार सिंह, डा. संजय सिंह, उदय भान सिंह, दुर्गावती सिंह, आशा सिंह, उर्मिला सिंह, गीता सिंह आदि मौजूद रहे।