फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kiln worker died in road accident

Azamgarh News: सड़क दुर्घटना में भट्ठा मजदूर की मौत

Wed, 19 Jun 2024 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Kiln worker died in road accident
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के चालाकपुर स्थित शमीम ईंट भट्ठा के मजदूर की मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह दोपहर बाद ट्रैक्टर ट्राॅली से भट्ठा से ईंट गिराने हैदराबाद के पास कहीं गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि शमीम ईंट भट्ठा पर राम प्रकाश यादव (35) अपने परिवार के साथ काम करता था। हैदराबाद से भट्ठा पर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जा रहा था। रास्ते में चालाकपुर के पास ट्रैक्टर खड़ा कर लघुशंका करने के लिए सड़क के दूसरी ओर गया। पेशाब कर ट्रैक्टर के पास जा रहा था कि चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। उसे घायलावस्था में लेकर उसके साथी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रामप्रकाश छत्तीसगढ़ जनपद के जाजगी जिले पामगढ़ थाना क्षेत्र के भदरा गांव का निवासी है। मृतक की पत्नी ने रौनापार थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed