फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kiln operators will be on strike till the supply of coal

कोयले की आपूर्ति तक हड़ताल पर रहेंगे भट्ठा संचालक

Sun, 17 Oct 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kiln operators will be on strike till the supply of coal
सगड़ी के रजादेपुर में विरोध प्रदर्शन करते भट्ठा मालिक। - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। कोयले की किल्लत का असर ईंट उत्पादन पर भी हुआ है। सरकार ने ईंट भट्ठों को कोयले की आपूर्ति रोक दी है। इसके खिलाफ रविवार को ईंट भट्ठा संचालक संघ सगड़ी की बैठक रजादेपुर के भट्ठे पर हुई। इसमें कोयले की आपूर्ति शुरू होने तक हड़ताल का ऐलान किया गया।
विज्ञापन

संघ के जिला मंत्री रमाकांत सिंह ने कहा कि सरकार भट्ठा संचालकों को परेशान कर रही है। मनमाने तरीके से जीएसटी बढ़ा दी गई। इससे ईंटों के दाम बढ़ेंगे और आम आदमी के लिए घर बनाना मुश्किल हो जाएगा। पर्यावरण के नाम पर मनमाना शुल्क थोपा जा रहा है। भट्ठे को बंद करने का नोटिस दिया जा रहा है। अब भट्ठों पर कोयले की आपूर्ति रोक दी गई है। जब तक कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की जाती है तब तक सारे भट्ठा संचालक हड़ताल पर रहेंगे। जिलाध्यक्ष नसीम अहमद, मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार ने भट्ठा मालिकों को रॉयल्टी में सहूलियत दी है लेकिन यह काफी नहीं है। अरशद खान ने कहा कि पहले डेढ़ करोड़ की बिक्री पर एक प्रतिशत जीएसटी लगती थी और अब 20 लाख से ऊपर की बिक्री पर ही डेढ़ परसेंट जीएसटी ली जा रही है। इससे भट्ठा संचालकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।अरशद खान, मुन्नू राय, राजेंद्र यादव, अखिलानंद सिंह, रामेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed