फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   kidney Racket gang active part Mohammad Shariq of Azamgarh arrested by delhi police

Kidney Racket: किडनी गिरोह के सात आरोपियों में आजमगढ़ का मो. शारिक भी शामिल, निभाता था ये खास रोल

Thu, 11 Jul 2024 12:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 11 Jul 2024 12:03 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस द्वारा अरेस्ट किए गए किडनी गिरोह के सात आरोपियों में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का रहने वाला मो. शारिक भी शामिल है। वह डोनर का अपॉइंटमेंट लेकर पैथालॉजिकल टेस्ट करवाता था।

विज्ञापन
kidney Racket gang active part Mohammad Shariq of Azamgarh arrested by delhi police
मो. शारिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने भारत व बांग्लादेश में चल रहे अंतरराष्ट्रीय किडनी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार बांग्लादेशियों समेत सात को गिरफ्तार किया है। इनमें आजमगढ़ का मोहम्मद शारिक भी शामिल है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने महिला डॉक्टर समेत जिन सात लोगों को गिरफ्तार किया है, इस किडनी रैकेट के खुलासे के दौरान जांच में यह पाया गया कि जिन लोगों को पकड़ा गया है, उसमें डॉ. डी. विजया राजकुमारी का निजी सहायक विक्रम सिंह रोगियों की फाइलें तैयार करने में सहायता करता था। रोगी और डोनर का हलफनामा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।
विज्ञापन


विक्रम सिंह आरोपियों से प्रति मरीज 20 हजार लेता था। पकड़े गए आरोपियों में रसेल ने अपने एक सहयोगी के रूप में मोहम्मद शारिक का नाम भी बताया। मोहम्मद शारिक डॉ. डी. विजया राजकुमारी से मरीजों का अपॉइंटमेंट लेता था और पैथालॉजिकल टेस्ट करवाता था और डॉक्टर की टीम से संपर्क करता था। मोहम्मद शारिक प्रति मरीज 50 से 60 हजार लेता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो आरोपियों विक्रम सिंह और मोहम्मद शारिक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों रसेल अहमद, विक्रम सिंह और शारिक ने खुलासा किया कि डॉ. डी. विजया राजकुमारी को इन लोगों द्वारा जाली कागजात के आधार पर किए जा रहे प्रत्येक अवैध कार्य के बारे में पूरी जानकारी थी। 

मो. शारिक की तलाश में दिल्ली पुलिस 23 जून को जनपद आई थी। लेकिन, वह हाथ नहीं लगा। मोहम्मद शारिक पुत्र कलीम बीएससी मेडिकल लैब टेक्नीशियन का कोर्स किया है। वह दिल्ली में पैथालॉजी का संचालन करता है।  

क्या बोले पुलिस अधिकारी
मोहम्मद शारिक को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस 23 जून को आजमगढ़ आई थी। दिल्ली पुलिस ने बिलरियागंज थाने की पुलिस की मदद मांगी। थाना पुलिस की मदद से दिल्ली पुलिस मोहम्मद शारिक के घर गई लेकिन घर पर वह नहीं मिला। इसके बाद शारिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। शारिक दिल्ली में पैथालॉजी चलाता था। -चिराग जैन, एएसपी ग्रामीण 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed