फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kidnapped youth from bank, looted 94 thousand

युवक को चांटा मारकर 94 हजार लूटे

Thu, 14 Nov 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped youth from bank, looted 94 thousand
अहरौला। यूबीआई अहरौला से तमंचे दिखाकर गुरुवार की दोपहर बाइक पर सवार दो बदमाश युवक को अगवा कर ले गए। अहरौला बाइपास पर उसे ले जाकर कई चांटे मारे और 94 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। घटना के समय युवक बैंक में रुपये जमा करने आया था। युवक का शोर सुनकर जब तक कुछ समझ पाते कि बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पीड़ित राजकिशोर पुत्र रामफेर राम अहरौला थाने के पुरा रामजी का रहने वाला है। वह अहरौला थाने के माहुल कस्बा निवासी सुनील गुप्ता के साथ रियल इस्टेट का काम करता है। सुनील लखनऊ में रहता है, जबकि राजकिशोर आजमगढ़ में रहकर कामकाज देखता है। गुरुवार को राजकिशोर अपने साथी सुनील गुप्ता के घर से 94 हजार रुपये लेकर यूनियन बैंक अहरौला में जमा करने पहुंचा। जैसे ही राजकिशोर बैंक में पहुंचकर रुपये जमा करने के लिए फार्म भर रहा था। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और राजकिशोर से कहे कि तुम्हारे भाई बाहर बुला रहे हैं। इसके बाद राजकिशोर उन दोनों के साथ बैंक के बाहर निकला। बदमाश उसे तमंचा सटाकर गोली मारने की धमकी देते हुए अपनी बाइक पर बैठाकर करीब पांच सौ मीटर दूर अहरौला बाइपास पर ले गए। वहां राजकिशोर को बाइक से नीचे उतारे और ताबड़तोड़ कई थप्पड़ मारे। बदमाश राजकिशोर के पास मौजूद 94 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुए लूट की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में इधर-उधर हाथपांव मारे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सीओ बूढनपुर शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि घटना की अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed