फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Khairghat Gram Panchayat will be recounted

खैरघाट ग्राम पंचायत की होगी पुनर्मतगणना

Mon, 19 Sep 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Khairghat Gram Panchayat will be recounted
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र में हरैया विकासखंड के खैर घाट पंचायत सीट के वोटों की पुनर्मतगणना होगी। हाईकोर्ट के आदेश पर एसडीएम सगड़ी ने 26 सितंबर को पुनर्मतगणना की तिथि निर्धारित की है। प्रधानी में उपविजेता रहे बहादुर पटेल की रीट पर हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन पुनर्मतगणना कराएगा।
विज्ञापन

19 अप्रैल 2021 को हुए पंचायत चुनाव के लिए गांव में वोटिंग हुई। 2 मई 2021 को मतगणना हुई। मतगणना में खैर घाट गांव के ग्राम प्रधान पद के लिए पनवा देवी और बहादुर सिंह पटेल को बराबर-बराबर 319 और 319 वोट प्राप्त हुए। पनवा देवी ने रिकाउंटिंग कराई तो बहादुर पटेल का एक वोट अवैध करार दिया गया। इस तरह वह विजेता घोषित कर दी गईं और गांव की प्रधान बन गईं।
विज्ञापन

तीन दिन बाद ही जनता इंटर कॉलेज हरैया के उस कमरे में आग लग गईं जिसमें मत पेटियां रखी गईं थीं। लगभग 21 गांवों की मतपेटी जलकर राख हो गईं। कई गांव ऐसे थे जिस गांव के उप विजेताओं ने रीकाउंटिंग के लिए रीट दाखिल की थी। इससे पुनर्मतगणना अधर में लटक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जून 2021 को बहादुर पटेल ने तहसील मुख्यालय पर पुनर्मतगणना के लिए वाद दाखिल किया। लेकिन जब तहसील से कुछ नहीं हुआ तो याची बहादुर पटेल ने 23 सितंबर 2021 को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जहां से उन्हें छह माह का समय दिया गया कि 6 माह के अंदर सुनवाई पूर्ण कर ली जाए।

जब 6 माह के भीतर सुनवाई पूरी नहीं हुई तो उन्होंने हाईकोर्ट में अवमानना को लेकर गुहार लगाई। इसके बाद एक सप्ताह का समय मिला। जिस पर एसडीएम सगड़ी द्वारा याची को सुना गया और 26 सितंबर 22 को मतगणना की तारीख निश्चित की गई। पंचायत चुनाव के बाद सगड़ी तहसील का खैरघाट गांव पहला गांव है जहां पुनर्मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed