फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Karni Sena did a ruckus demanding action

कार्रवाई की मांग को लेकर करणी सेना ने किया चक्काजाम

Sun, 06 Nov 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Karni Sena did a ruckus demanding action
अंबारी। मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत से आक्रोशित करणी सेना के लोगों ने शनिवार को लखनऊ-बलिया मार्ग पर बिलारमऊ बाजार में चक्काजाम कर दिया। जाम लगाने वाले लोग युवक की मारपीट कर हत्या करने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने लोगों को समझा-बुझा कर 20 मिनट के बाद जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन

फूलपुर के कटार गांव में तीन अक्तूूबर को चार पहिया वाहन को हटाने को लेकर हुए मारपीट में अमित कुमार सिंह (30) पुत्र विंध्याचल गंभीर रुप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 31 अक्तूूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने सात के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन

शनिवार को अमित कुमार की हत्या मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर करणी सेना सड़क पर उतर आई। बलिया-लखनऊ राजमार्ग पर बिलरामऊ में करणी सेना के लोगों ने जिलाध्यक्ष वीर प्रताप उर्फ वीरू सिंह व जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित लोग दोषियों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाने व कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे। चक्काजाम की जानकारी मिलते ही कोतवाल अनिल सिंह मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाबुझा कर 20 मिनट बाद ही जाम समाप्त करवा दिया। एसओ ने बताया कि सात नामजद लोगों में चार की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष तीन की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed