फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kanungo arrested for taking bribe of ten thousand rupees

दस हजार रुपये घूस लेते कानूनगो गिरफ्तार

Tue, 29 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kanungo arrested for taking bribe of ten thousand rupees
आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील के एक कानूनगो को गोरखपुर एंटी करप्शन टीम ने दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। उसने जमीन की पैमाइश कराने के लिए रुपये मांग थे।
विज्ञापन

लखमीपुर गांव के देवेंद्र कुमार यादव को जमीन की पैमाइश करानी थी। आवेदन करने के बाद वह लगातार तहसील के चक्कर काट रहा था। राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) सुभाष सिंह ने पैमाइश करने के लिए दस हजार रुपये की मांग की और रुपये नहीं देने पर टालमटोल करता रहा। देवेंद्र ने प्रयास संगठन के अध्यक्ष रणजीत सिंह से 26 जून को इसकी शिकायत की। रणजीत ने एंटी करप्शन कार्यालय गोरखपुर से संपर्क किया। पूर्व नियोजित तरीके से मंगलवार की दोपहर एंटी करप्शन प्रभारी निरीक्षक रामधारी मिश्र के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम बूढ़नपुर तहसील पहुंची। टीम ने देवेंद्र को रुपये के साथ राजस्व निरीक्षक के पास भेजा। जैसे ही राजस्व निरीक्षक सुभाष सिंह ने देवेंद्र से पैसे लिए टीम ने उसे दबोच लिया। टीम उसे पकड़कर थाने लाई जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed