फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kajri lost in modernity, swing los

Azamgarh News: आधुनिकता में गुम हुई कजरी, खो गए झूले

Mon, 17 Jul 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Kajri lost in modernity, swing los
आधुनिकता की दौड़ में सबकुछ खोता जा रहा है। ऐसे में अपनी पुरानी परंपराओं को संजोने की जरूरत है।सावन माह में कजरी की अलग ही पहचान है लेकिन सावन शुरू हुए लगभग 10 दिन से अधिक हो चुके हैं अभी तक कहीं से भी कजरी सुनने को नहीं मिली है। ना ही कहीं पेड़ों पर झूला ही नजर आ रहा है। सावन का एक सोमवार बीत चुका है और दूसरा आने को है लेकिन कहीं भी झूला और कजरी गीतों की मधुर धुन सुनने को नहीं मिल रही है। जबकि कजरी की धुन इतनी लोकप्रिय है कि शास्त्रीय संगीत के घरानों ने भी इसे अपनाकर वाहवाही लूटा। सावन की काली घटाओं के बीच खेतों में धान की रोपाई करते महिलाएं या पेड़ों पर झूला झूलती हुई महिलाओं द्वारा गाए जाने वाली कजरी का हर कोई दीवाना था। लेकिन आज इस पर आधुनिकता के बादल छा गए हैं। आज युवा वर्ग के लोगों को कजरी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ना ही उसे इसे जानने की कोई उत्सुकता है। एक समय था जब सावन महीने की शुरूआत होते ही कजरी की धुन सुनाई पड़ने लगती थी। कहीं खेतों में धान की रोपाई करती महिलाएं इसे गाती तो कहीं घर में ओखल में कुटाई करते हुए महिलाएं टोली बनाकर इसे गाती थी। कजरी गायक राजेश राय ने बताया कि कजरी की धुन ऐसी है कि वह प्रकृति को मनुष्य से जोड़ती है। आज भी हम लोग गांव में टोली बनाकर सावन के महीने में कहीं न कहीं कजरी गाते हैं। उम्र दराज लोग इसे बड़े चाव से सुनते हैं। उनकी फरमाइश पर कजरी सुनी जाती है। कोई विरह वेदना की कजरी सुनना चाहता है तो भक्ति रस से सरोबार कजरी को मन से सुनता है। लेकिन जो युवा पीढ़ी है उससे कोई मतलब नहीं है। पर इस विलुप्त होती कला को सहेजने की जरूरत है।मशहूर हरिहरपुर घराना इस विधा को बचाने के लिए हर वर्ष कजरी महोत्सव का आयोजन करता है। इस बार भी 26, 27 और 28 अगस्त को कजरी महोत्सव होगा। हरिहरपुर के मशहूर गायक अजय मिश्रा ने कहा कि यह विधा धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। जिसे बचाने के लिए वह प्रयास में जुटे हैं। इसी के तहत वर्ष कजरी महोत्सव का आयोजन करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed