फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kaifiyat Express engine failed

कैफियात एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल

Fri, 18 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kaifiyat Express engine failed
मेजवां। कैफियात अप स्पेशल एक्सप्रेस 12225 का इंजन शुक्रवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया। मऊ से दूसरा पावर इंजन आने के बाद एक घंटा 20 मिनट विलंब से ट्रेन कोे दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कैफियात स्पेशल डाउन 12226 आजमगढ़ शुक्रवार को अपने निर्धारित समय पर पहुंची। यार्ड में बोगियों की सफाई के बाद शुक्रवार को कैफियात एक्सप्रेस दिल्ली जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी करने की तैयारी चल रही थी तभी इंजन फेल हो गया। स्टेशन पर खडे एक अन्य इंजन को जोड़कर प्लेटफार्म एक पर ट्रेन को लगाया गया। स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को इंजन फेल होने की सूचना दी। मऊ से दूसरा पावर इंजन आने में एक घंटा से अधिक का समय लग गया। मऊ से पावर इंजन आने के बाद कैफ़ियात एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट की देरी से आजमगढ़ से दिल्ली को रवाना हुई। इंजन फेल होने के कारण सरायमीर, खुरासन रोड और समीपवर्ती रेलवे स्टेशन शाहगंज पर यात्रियों को काफी दिक्कतें हुई। स्टेशन अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि कैफियात का इंजन फेल हो गया था। मऊ से दूसरा पावर आने पर उसे दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed