फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kaifi was very sensitive towards the education of the girl child.

बालिकाओं की शिक्षा के प्रति काफी संवेदनशील थे कैफी

Tue, 10 May 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kaifi was very sensitive towards the education of the girl child.
मेजवां। उर्दू के मशहूर शायर कैफी आजमी की 20वीं पुण्यतिथि मंगलवार को उनके पैतृक आवास मेजवां स्थिति फतेह मंजिल में मनाई गई। इस दौरान लोगो ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरूआत भाजपा मंडल अध्यक्ष भानुप्रताप चौहान, मिजवां सोसाइटी की क्राफ्ट मैनेजर तृप्ति सिंह, प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कैफी आजमी और उनके पिता फतेह हुसैन की प्रतिमा पर पर माल्यार्पण कर किया। मंडल अध्यक्ष चौहान ने कहा कि कैफी आजमी गांव का विकास चाहते थे। जो कहते थे उसे अवश्य करते थे। उन्होंने गांव में शिक्षा के लिए हमेशा प्रयास किया। खास तौर से बालिकाओ की शिक्षा के प्रति काफी संवेदनशील थे। आज कैफी की बदौलत मेजवा गांव पूरे विश्व मे जाना जाता है।
विज्ञापन

शहजाद रिजवी ने कहा कि कैफी आजमी जीवन भे इंडियन पीपुल्स थियेटर से जुड़े रहे। हरिमंदिर पांडेय ने कहा कि कैफी आजमी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्ड होल्डर रहे उन्होंने गीतों के माध्यम से गरीब मजलूम लोगो की आवाज को बुलंद किया है। इस दौरान इप्टा द्वारा ढाई आखर प्रेम के तहत साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लघु नाटिका के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया। कैफी आजमी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओ ने आज की राजनीति पर आधारित ‘सबसे सस्ता गोश्त’ लघु नाटिका प्रस्तुत किया। इस दौरान कैफी आजमी के जीवन काल में प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसे देखने के लिए आसपास गांव की भीड़ उमड़ पड़ी। संचालन मिजवां वेलफेयर सोसाइटी की क्राफ्ट मैनेजर तृप्ति सिंह और जीतेंद्र हरि पांडे ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मैनेजर आशुतोष त्रिपाठी, वेद राकेश, संयोगिता, गोपाल, सीताराम, राजेश यादव, उदयभान, भावना रघुवंशी, राजेश कुमार, राजनाथ, हरिगेन, बैजनाथ, मनोज प्रजापति, लल्लन, धर्मवीर, प्रकाश, नैय्यर रजा, दुर्गेश अग्रहरि, महेन्द्र भारती, निर्मला, जैकी, संतोष कुमार, रामफेर, हरिलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed