फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kachcha house collapses, innocent, elderly and woman died in debris

कच्चा मकान गिरा, मलबे में दब कर मासूम, वृद्ध और महिला की मौत

Sun, 27 Sep 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kachcha house collapses, innocent, elderly and woman died in debris
फोटो
विज्ञापन

कच्चा मकान गिरा, मलबे में दब कर मासूम, वृद्ध और महिला की मौत
रानी की सराय व देवगांव कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। रानी की सराय बांकीपुर, दोवगांव के मेहरोकला और दीदारगंज के पल्थी में कच्चे मकानों के गिरने से मासूम, वृद्ध और एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक बच्चा घायल हो गया। वहीं कई अन्य जगहों पर भी कच्चे मकान गिरे हैं।
रानी की सराय: बांकीपुर असाऊर गांव निवासी 65 वर्षीय रामसमुझ यादव पुत्र देवकी यादव शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद मिट्टी के दीवार पर रखे टीनशेड में सो रहा था। देर रात कच्ची दीवार गिर गई और रामसमुझ मलबे में दब गया। परिजनों व ग्रामीणों ने वृद्ध को मलबे से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बलरामपुर/लालगंज: देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मेहरोकला गांव में शनिवार की भोर में एक कच्चा मकान गिर गया। जिससे 8 वर्षीया संगिनी व चार वर्षीय संगम पुत्र/पुत्रीगण पवन कुमार मलबे में दब गए। दोनों को बाहर निकाल कर सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने संगिनी की हालत गंभीर देख उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे हॉयर सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। अंबारी: फूलपुर तहसील क्षेत्र के हेमाईपुर निवासी मोहम्मद दानिश पुत्र स्व सलाउद्दीन का घर बारिश के चलते शुक्रवार की रात गिर गया। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ क्योकि दानिश परिजनों के साथ एक दिन पूर्व ही पड़ोसी के मकान में चला गया था। वहीं भेड़ेरिया गांव निवासी दिनेश पुत्र कोमल का कच्चा मकान भी शुक्रवार की रात गिर गया। जिससे पूरी गृहस्थी दब कर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

वहीं, दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी गांव निवासिनी जयमाला (30) पत्नी घनश्याम पांडेय अपने कच्चे मकान में मसाला पीस कर बाहर निकल रही थी, तभी कच्चे मकान की छत और दीवार बारिश की वजह से महिला के उपर गिर पड़ी। इसमें जयमाला दब गई। लोग उसे शाहगंज अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका तीन छोटे-छोटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed