{"_id":"69d01804e3bcb55d76001ab8","slug":"kabaddi-jhansi-lucknow-azamgarh-division-teams-win-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-148033-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी : झांसी, लखनऊ, आजमगढ़ मंडल की टीमें विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी : झांसी, लखनऊ, आजमगढ़ मंडल की टीमें विजेता
विज्ञापन
सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित बालक कबड्डी चयन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिला
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय 15 वर्षीय बालक कबड्डी चयन प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डाॅ. विजय यादव ने किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वागत समारोह में जयप्रकाश यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और सभी खेल प्रेमियों का अभिनंदन किया।
उप क्रीड़ाधिकारी जेपी यादव ने बताया कि पहला मैच आगरा मंडल और झांसी मंडल के बीच खेला गया। जिसमें झांसी मंडल 52-48 से विजेता रही है। इसके बाद दूसरा मैच लखनऊ मंडल बनाम आजमगढ़ मंडल के बीच हुआ।
विज्ञापन
जिसमें लखनऊ मंडल 23-13 से विजेता रही। वहीं तीसरा मैच आजमगढ़ मंडल बनाम अयोध्या मंडल के बीच खेला गया। जिसमें आजमगढ़ मंडल ने 20-14 से जीत दर्ज किया।
प्रतियोगिता के दौरान एहसन मास्टर, माया प्रसाद राय, मो. इरफान, अरविंद कन्नौजिया, गुडिया, मिथिलेश यादव, श्रवण यादव, कमलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।