फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jyotiba Phule raised his voice against discrimination: Dharmendra

ज्योतिबा फुले ने भेदभाव के खिलाफ उठाई आवाज: धर्मेंद्र

Sun, 12 Apr 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Jyotiba Phule raised his voice against discrimination: Dharmendra
महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते सांसद धर्मेंद्र यादव। श्रोत-पार्ट
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में नेताओं ने उनके विचारों और योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले का जीवन अत्यंत प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने जाति और लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई तथा महिलाओं की शिक्षा और समानता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना कर सामाजिक परिवर्तन की मजबूत नींव रखी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों के संघर्ष और विचारों के आधार पर भीमराव अंबेडकर ने दलितों और पिछड़ों के अधिकारों को संविधान में स्थान दिया। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार संविधान और लोकतंत्र के मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी विचारक जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले ने अपने समय में मनुवादी व्यवस्थाओं को चुनौती दी और अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता फैलाई। उन्होंने महिलाओं के लिए विद्यालय खोलकर समाज को नई दिशा दी, जिसमें उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस दौरान पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक डॉ. संग्राम यादव, अखिलेश यादव, पूजा सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव सहित कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने की, जबकि संचालन सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed