फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   'Juloos-e-Mohammadi' procession taken out to mark Eid-e-Milad-un-Nabi.

Azamgarh News: निकाला गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस-ए-मोहम्मदी

Thu, 27 Aug 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
'Juloos-e-Mohammadi' procession taken out to mark Eid-e-Milad-un-Nabi.
जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निजामाबाद के मजभीटा से निकले जुलूस में शामिल लोग। संवाद - फोटो : credit
जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को निजामाबाद तहसील क्षेत्र के मजभीटा गांव में जुलूस-ए-मोहम्मदी धूमधाम और अकीदत के साथ निकाला गया।
विज्ञापन

सुबह करीब 8:30 बजे ग्रामसभा मजभीटा की जामा मस्जिद के सहन से अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन की कयादत में जुलूस शुरू हुआ। इसमें पांच अंजुमनों ने हिस्सा लिया।
जुलूस नूरी जामा मस्जिद से होते हुए रशीदगंज बाजार, राजा पट्टी, सेमरहा और चुनहटा सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरा। सैकड़ों लोग धार्मिक झंडों के साथ जुलूस में शामिल हुए। रास्ते में नबी की शान में नातें पढ़ी गईं। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर मौलाना अलाउद्दीन रजवी और मौलाना बदरुलइस्लाम ने तकरीर करते हुए हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शिक्षाओं और इंसानियत, अमन व मोहब्बत के पैगाम पर प्रकाश डाला। जुलूस चुनहटा जामा मस्जिद पहुंचा, जहां सभी ने मिलकर अमन-चैन और देश-दुनिया की खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर समुदाय की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को शरबत, लस्सी और पानी वितरित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना निजामाबाद पुलिस के अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

इस दौरान अनीस अहमद सिद्दीकी, नफीस अहमद, मोहम्मद आरिफ, सुलेमान रसीद, मोहम्मद तैयब, तारिक सिद्दीकी, वसीम अफरोज, सैयद सैफुद्दीन, हसीब सिद्दीकी, फहीम अफरोज, अजमल सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed