फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Join together in Delhi to show strength

दिल्ली में ताकत दिखाने के लिए हों एकजुट

Mon, 28 Sep 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 28 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Join together in Delhi to show strength
आजमगढ़। पूर्ण समायोजन की मांग को लेकर टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा द्वारा कुंवर सिंह उद्यान में किया जा रहा क्रमिक अनशन रविवार को छठवें दिन भी जारी रहा। अनशन के दौरान वक्ताओं ने टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से एक अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित धरने को सफल बनाने की अपील की। कहा कि वक्त आ चुका है कि सभी दिल्ली में ताकत दिखाने के लिए एकजुट हों।
विज्ञापन

सूर्यभान यादव ने कहा कि सभी टीईटी उत्तीर्ण साथी एकजुट होकर दिल्ली चलें और अपनी ताकत का एहसास कराते हुए संपूर्ण समायोजन की मांग करें। रामेश्वर त्रिपाठी और महेंद्र यादव ने कहा कि सभी टीईटी उत्तीर्ण साथियों को अब एक मंच पर आकर अपनी लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ लड़ना है ताकि हम सभी लोगों को अपना हक शीघ्र प्राप्त हो सके। अवनीश राय ने कहा कि सभी साथी एक जुट होकर संपूर्ण नियुक्ति में तन-मन और धन से सहयोग करें। प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि सभी ब्लाक अध्यक्ष अपने-अपने ब्लाकों से कम से कम 100 टीईटी अभ्यर्थियों की संख्या के साथ एक अक्टूबर को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर अवश्य पहुंचे। रवींद्र राम ने कहा कि जो टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी पिछले चार वर्षों से लड़ाइयों को जीतने के बाद भी अपने हक के लिए यदि अपने घरों से अब भी नहीं निकले तो आजीवन घर में बैठने को तैयार रहें। इस मौके पर उमेश कुमार, बृजेश कुमार चौरसिया, लालमन राम, संजीत प्रजापति, ज्ञानचंद गुप्ता, अवधनाथ सिंह, सुशील मिश्र, जनार्दन मौर्य, मनोजपुरी, विघ्नेश गौतम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed