फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jewelry worth five lakh including two lakh cash stolen

दो लाख नकद सहित पांच लाख के जेवरात चोरी

Tue, 19 Jan 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth five lakh including two lakh cash stolen
जीयनपुर कोतवाली के क्षेत्र पूनापार में एक घर में चोरी के बाद खेत में बिखरे सामान। - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पूनापार बड़ागांव ग्राम निवासी एक व्यक्ति के घर में सोमवार की रात घुसे चोरों ने नकदी समेत जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना को अंजाम देने के पूर्व चोरों ने कमरों में सो रहे परिजनों को कमरे में ही बंद कर दिया। भोर में घटना की जानकारी हुई। पीड़ित गृहस्वामी ने घटना के बाबत जीयनपुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दिया है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पूरापार बड़ागांव ग्राम निवासी बृजभार पुत्र काशी यादव घर के बाहर बरामदे में सोमवार की रात सोए थे। बृजभान की पत्नी दो पोतो को लेकर एक कमरे में तथा पुत्र चंदन व बहु रागिनी दूसरे कमरे में सोए थे। रात में अज्ञात चोर घर के पिछले हिस्से से छत पर चढ़े और सीढ़ी से नीचे उतर आए। इसके बाद चोरों ने कमरों में सो रहे लोगों को कमरे में ही बंद कर दिया। फिर एक कमरे में रखे आलमारी व बक्सों को खंगाल डाला। एक बक्सा वे अपने साथ उठा ले गए, जिसे बृजभान के घर के पीछे स्थित सरसो के खेत में तोड़ कर सामान निकाल लिए और फरार हो गए। भोर में तीन बजे बहु रागिनी की नींद टूटी तो दरवाजा बाहर से बंद देख उसने शोर मचाया। इसके बाद बाहर सो रहे बृजभान अंदर आए और पत्नी व पुत्र के कमरों के दरवाजे में बाहर से बंद कुंडी खोल कर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद देखा कि अन्य कमरों में रखे सामान बिखरे हुए हैं। इतना ही नहीं आलमारी व बक्सा भी टूटा हुआ था। सुबह होने पर एक बक्सा सरसो के खेत से बरामद हुआ। पीड़ित के अनुसार चोर घर में रखे दो लाख रुपये नकद व लगभग पांच लाख के जेवरात उठा ले गए। घटना के बाबत पीड़ित ने जीयनपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed