फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jewellery worth Rs 10 lakh and cash worth Rs 1.5 lakh stolen from retired accountant's house

Azamgarh News: रिटायर्ड लेखपाल के घर से डेढ़ लाख की नकदी समेत 10 लाख के गहने चोरी

Sat, 11 Jan 2025 04:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:08 PM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 10 lakh and cash worth Rs 1.5 lakh stolen from retired accountant's house
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी में रिटार्यड लेखपाल के बंद मकान का ताला तोड़ कर चोर डेढ़ लाख नकदी के साथ ही 10 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

लेखपाल अपनी मां के निधन होने पर मकान में ताला बंद कर अपने पैतृक गांव तरहवीं में गए थे। 10 दिन बाद शुक्रवार को लौटे तो इसकी जानकारी उन्हें हुई। उन्होंने इसे लेकर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर जनपद के टांडा थाना क्षेत्र के बलया जगदीशपुर गांव निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह लेखपाल से 31 दिंसबर को सेवानिवृत्त हुए हैं। वह परिवार के साथ ही कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी गांव में अपने ननिहाल में रहते हैं। शैलेंद्र प्रताप सिंह की मां का 25 दिसंबर को निधन हो गया जो अपने पैतृक आवास बलया जगदीशपुर में रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां के निधन के बाद शैलेंद्र मकान में ताला बंद कर परिवार के साथ पैतृक गांव चले गए। शुक्रवार की दोपहर में परिवार के साथ अपने मकान पर देवखरी लौटे तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा था। घर के अंदर घुसे तो सभी कमरे के ताले टूटे हुए थे, आलमारी टूटी हुई थी, सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने इसकी जानकारी डायल 112 पर फोन कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर चली गई।

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed