फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jewelery worth six lakhs stolen including 55 thousand cash

55 हजार नकदी समेत छह लाख के जेवरात चोरी

Wed, 03 Nov 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth six lakhs stolen including 55 thousand cash
स्थानीय थाना क्षेत्र के भवरूपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। सुबह परिवार के लोग सो कर उठे तो घटना की जानकारी हुई। गृहस्वामी ने घटना के बाबत अहरौला थाने में तहरीर दे दिया है। लगातार दूसरे दिन चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

भवरूपुर गांव निवासी लंबरदार राय पुत्र चंद्रधर राय सोमवार की रात परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात अज्ञात चोर घर में लगे खिड़की को तोड़ कर अंदर घूसे और आलामारी, बक्सा आदि तोड़ कर 55 हजार नकदी के साथ लगभग छह लाख रुपये कीमत के जेवरात चुरा कर फरार हो गए। सुबह होने पर परिवार के लोग जागे तो घर में बिखरे सामानों को देख कर उनके होश उड़ गए। गृहस्वामी के अनुसार चोर सोने की दो चेन, चार अंगूठी, एक झुमका, एक जोड़ी झाला, दो हीरे की अंगूठी, एक सोने का हार, दो जोड़ी पयजेब व 55 हजार रुपये नकद व कुछ जरूरी डाक्यूमेंट चुरा ले गए। चोरी गए आभूषणों की कीमत पीड़ित ने छह लाख रुपये बताया है। लंबरदार राय के परिवार के लोग वाराणसी में सोना-चांदी के आभूषण की व सीबीएससी बोर्ड के कापी किताब की सप्लाई का बड़े स्तर पर काम करते है। पीड़ित ने घटना के बाबत पुलिस को सूचना दे दिया है। लगातार दूसरे दिन भी थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी घटना होने से लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed