{"_id":"60f85d2f8ebc3e6d7c7a4cb3","slug":"jewelery-worth-lakhs-looted-from-bullion-trader-s-employee-azamgarh-news-vns6017224183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी के कर्मचारी से लाखों के जेवरात की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारी के कर्मचारी से लाखों के जेवरात की लूट
विज्ञापन
जहानागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुहवल नेवादा पुलिया के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने मऊ जिले के करहां बाजार के सराफा कारोबारी के कर्मचारी को तमंचे की मुठियां से घायल कर लाखों के जवेरात लूट लिए। वहीं कर्मचारी की मोबाइल भी बदमाश छीन ले गए। घटना के बाबत आजमगढ़ व मऊ जिले की पुलिस घंटों सीमा विवाद में उलझी रही। घटना स्थल जहानागंज थाना क्षेत्र में होने की सूचना पर एसओ ने पड़ताल शुरू कर दिया है।
मऊ जिले करहां बाजार के सराफा व्यवसायी विक्की वर्मा का कर्मचारी गोलू बुधवार की शाम चार बजे के लगभग खरिहानी बाजार से बाइक से आ रहा था। उसके पास लाखों के जेवरात थे। आजमगढ़ व मऊ जिले की सीमा पर जहानागंज थाना अंतर्गत सुहवल बाजार स्थित नेवादा पुलिया पर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने गोलू को ओवरटेक कर रोक लिया। जब तक गोलू कुछ समझ पाता तब तक एक बदमाश ने तमंचा निकाल लिया और उसकी मुठिया से गोलू के सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद बाइक की डिकी में रखा लाखों के जेवरात व गोलू की मोबाइल लूट कर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद किसी तरह गोलू ने अपने मालिक को सूचना दिया। दिन दहाड़े लूट को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घंटो आजमगढ़ व मऊ जिले की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। दोनों जिलों के पुलिस अधिकारी घटना से अनभिज्ञता जताते रहे। बाद में घटनास्थल जहानागंज थाने में चिन्हित होने के बाद जहानागंज पुलिस ने घटना को लेकर जांच पड़ताल की कवायद शुरू किया। फिलहाल जहानागंज पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। वहीं इस बाबत जिले के कोई भी अधिकारी अभी बयान भी नहीं दे रहे है। सिर्फ जांच पड़ताल की बात कही जा रही है।
लूट के किसी भी घटना की कोई सूचना अभी तक नहीं है। अपने जिले में किसी भी सराफा व्यवसायी अथवा किसी अन्य के साथ लूट की कोई वारदात नहीं हुई है। यदि हुई होगी तो निश्चित तौर पर जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़