फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jewelery and cash robbed from newly married couple

नवदंपत्ति से जेवरात व नकदी की लूट

Fri, 04 Jun 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash robbed from newly married couple
स्थानीय थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव से गुजरी शारदा सहायक खंड नहर के पास बाइक सवार नवदंपत्ति से बदमाशों ने जेवरात व नकदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर जहानागंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी गौतमराम पुत्र हवलदार की अभी पांच दिन पूर्व ही शादी हुई है। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी नीलम को बाइक से बैठा कर किसी काम से गाजीपुर के दुल्लहपुर गया हुआ था। वापस लौटते समय अभी वे भीखमपुर गांव के पास शारदा सहायक खंड नहर के पास ही पहुंचे थे कि अपाची बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। नवदंपत्ति कुछ समझ पाते कि एक बदमाश ने तमंचा निकाल कर उन्हें सटा दिया और दोनों के शरीर पर मौजूद चेन, अंगूठी आदि जेवरात के अलावा महिला का पर्स व युवक के पास मौजूद छह हजार रुपये व दो मोबाइल लूट कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद युवक ने एक राहगीर को रोक कर पुलिस को घटना की सूचना दिया। घटना की जानकारी होते ही जहानागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ संदीप यादव ने बताया कि लूट की सूचना मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed