फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   JE's body found hanging in the bathroom

बाथरूम में फंदे पर लटका मिला जेई का शव 16-59-36

Wed, 23 Feb 2022 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
JE's body found hanging in the bathroom
शहर कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर क्षेत्र स्थित अशोक नगर कालोनी में किराये के मकान में रह रहे आवास विकास परिषद के जेई का शव बुधवार की सुबह बाथरूम में फंदे से लटकता मिला। वे मंगलवार की रात 10 बजे लखनऊ से लौटे थे और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना अंतर्गत बाछापार गांव निवासी 39 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र आश्रय दास आवास विकास परिषद में जेई के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती आजमगढ़ जिले में थी और वे परिवार के साथ अशोक नगर कालोनी करतालपुर में अशोक सिंह पुत्र स्व. उदय राज सिंह के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। पंकज की पत्नी रेखा के अनुसार मंगलवार की सुबह वह किसी काम से लखनऊ गए थे। रात लगभग 10 बजे वह लखनऊ से लौटे तो कुछ परेशान दिख रहे थे। खाना खाने के बाद वे अपने कमरे में सोने चले गए। उसने पति के सिर पर तेल लगाने के साथ ही हाथ पैर भी दबाया और फिर सोने के लिए दूसरे कमरे में चली गई। बुधवार की सुबह सात बजे पत्नी रेखा सो कर उठी तो पति को कमरे में नहीं पाया। इसके बाद जब वह बाथरूम पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा पीटने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने जाली से अंदर देखा तो होश ही उड़ गए। पंकज सावर से रस्सी के सहारे झूल रहा था। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और बाथरूम का दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed