फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   jayshree ram echoed all around

चहुंओर गूंज उठा जयश्रीराम

Tue, 10 Aug 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
jayshree ram echoed all around
सरायमीर कस्बा में निकाली गई भव्य मूर्ति नगर परिक्रमा। - फोटो : AZAMGARH
सरायमीर। नई बाजार स्थित श्री ठाकुरद्वारा श्रीराम जानकी मंदिर समिति ने मंगलवार को भगवान राम की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के क्रम में नगर में भव्य मूर्ति नगर परिक्रमा निकाली। इस दौरान युवाओं की टोली हाथों में भगवा झंडा लेकर जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं रथ पर भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुुमान जी की मूर्ति नगर में जिधर से गुजरी दर्शन को लोगों का तांता लग गया। सुरक्षा के मद्देनजर सरायमीर पुलिस साथ चल ही थी। वहीं समिति के सदस्य ड्रोन कैमरे से परिक्रमा पर पूरी नजर बनाए हुए थे।
विज्ञापन

सरायमीर कस्बे के मुहल्ला नई बाजार स्थित श्री ठाकुरद्वारा श्री राम जानकी मंदिर समिति द्वारा मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के छठें दिन मंगलवार को वेदी पूजन, मूर्ति पूजन का कार्य वैदिक विधि द्वारा संपन्न हुआ। इसके बाद श्रीराम जानकी मंदिर से भव्य तरीके से मूर्ति परिक्रमा यात्रा निकाली गई। जो मुख्य मार्ग होते मवेशी खाना, महाजनी टोला, चौक, सब्जीमंडी से मुख्य मार्ग पर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पहुंच संपन्न हुई। मूर्ति परिक्रमा के दौरान श्रीराम के भक्त भजनों पर थिरकते हुए हाथों में भगवा झंडा लिए चल रहे थे। इस दौरान श्रीराम जी की मूर्ति जिधर से गुजरी लोगों ने आरती उतारी और दर्शन-पूजन किया। बीच-बीच में भक्तों द्वारा लगाए जा रहे श्रीराम और बजरंग बली के जयकारों से पूरा नगर गूंजता रहा। मूर्ति परिक्रमा यात्रा की निगरानी के लिए समिति द्वारा ड्रोन कैमरे लगाए गए थे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से सरायमीर पुलिस सहित तीन थाने की फोर्स, पीएसी के जवान एलर्ट मुद्रा में चल रहे थे। नगर परिक्रमा में आयोजन समिति के अशोक जायसवाल, राहुल प्रजापति, कमलेश विश्वकर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि राम प्रकाश यादव, सचिन गुप्ता, विवेक जायसवाल, विकास जायसवाल, संतोष जायसवाल, दिनेश प्रजापति, विशाल गुप्ता, सूरज, पवन, सोनू, मोनू, आकाश, राजू, वेद प्रकाश, शिवा, पीयुष बरनवाल, अमन गुप्ता, मनीष, दुर्गेश पांडेय, अखिलेश विश्वकर्मा, अखिलेश रावत, सोनू गुप्ता, माणिक चंद, अतुल, प्रदीप, किशन, अनिल, आशीष, उमेश, शिवम, गुड्डू, संजय जायसवाल, रवि कसौधन, पुजारी सुरेंद्रनाथ पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed