फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Janmashtami Citizens rejoiced in welcoming Makhan Chor streets echoed with hathi ghoda palki

जन्माष्टमी: माखन चोर के स्वागत में झूम उठे नगरवासी, गलियों में गूंजा- हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की

Sun, 17 Aug 2025 08:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 17 Aug 2025 08:23 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में विभिन्न स्थानों पर जन्माष्टमी का भव्य आयोजन हुआ। थानों से लेकर अन्य सरकारी-गैर सरकारी संस्थाओं में भी राधा-कृष्ण की झांकी सजाई गई। मटकी फोड़ में युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Janmashtami Citizens rejoiced in welcoming Makhan Chor streets echoed with hathi ghoda palki
राधा-कृष्ण की इस झलक ने मोहा मन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनपद में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक हर गली, हर मंदिर और हर घर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में डूबा नजर आया। दिनभर भजन-कीर्तन, झांकियां, गोपूजन और कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। 

विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान कृष्ण की आकर्षक झाकियां सजाई हुई थीं। जैसे ही घड़ी ने आधी रात के 12 बजाए, पूरा जिला नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बज उठे, भक्तों ने सोहर गाकर कृष्ण जन्मोत्सव का स्वागत किया। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों से अपने आराध्य को बधाइयां दीं।
विज्ञापन


अठवरिया स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, मुख्य चौक का बिहारीजी मंदिर और अन्य प्रमुख मंदिरों में रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से भव्य सजावट की गई। नरौली और अन्य मोहल्लों में पंडालों में सजी झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन और जिला जेल में भी दिखा भक्ति का माहौल
पुलिस लाइन मंदिर को झांकियों और लाइटों से सजाया गया था। यहां वासुदेव और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रदर्शन हुआ। पुलिसकर्मी और उनके परिजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जिला कारागार में बंदियों ने मंदिर को सजाया और प्रभु जन्म के समय महिलाओं ने सोहर गाकर बधाई दी। जेल अधीक्षक आदित्य कुमार, जेलर रामनरेश और डिप्टी जेलर समेत सभी बंदियों ने पूजा-अर्चना की। खास बात यह रही कि जिले के सभी थानों में भी जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

Janmashtami Citizens rejoiced in welcoming Makhan Chor streets echoed with hathi ghoda palki
मटकी फोड़ का भी हुआ आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

थानों में रात भर लॉकअप खाली रहे, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई
थानों के लॉकअप रातभर खाली रहे और कोई गिरफ्तारी नहीं की गई। नगर कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थीं। गायक कलाकार राजेश रंजन और उनकी टीम ने देर रात तक लोगों को भक्ति के सागर में गोते लगवाए।

ग्रामीण अंचलों में भी रहीं भक्ति की गूंज
रानी की सराय : गांवों में भी पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह रहा। रानी की सराय क्षेत्र के कस्बों में दो दर्जन से अधिक झांकियां सजाई गईं। इनमें माखनचोर कृष्ण और ऑपरेशन सिंदूर जैसी विशेष झांकियों ने लोगों को आकर्षित किया।

बरदह : क्षेत्र के जिवली, बरौना, तम्मरपुर, ठेकमा और भीरा गांवों में भी भव्य झांकियों के साथ भंडारे और भजन-कीर्तन आयोजित हुए।

सगड़ी : तहसील के राजदेपुर मठ, जीयनपुर कोतवाली, कुड़वा, गोड़ारी आदि गांवों में देर रात तक कीर्तन चलता रहा।

Janmashtami Citizens rejoiced in welcoming Makhan Chor streets echoed with hathi ghoda palki
राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन। - फोटो : अमर उजाला

सरायमीर : संजरपुर के राम-जानकी मंदिर (छित्तूपट्टी) में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। श्री ठाकुर द्वारा श्री राम जानकी मंदिर समिति तथा श्री ठाकुर द्वारा आरती मंडली के तत्वाधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य श्रीराम मंदिर ठाकुर द्वारा सरायमीर के मंदिर प्रांगण में भव्य जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें श्री रामदरबार, राधाकृष्ण के भव्य झांकी का दर्शन कराया गया,मंदिर का भव्य सजावट व सभी मूर्तियों का भव्य श्रृंगार किया गया, दरवार में छप्पन भोग प्रसाद लगाया गया।

अमिलो : क्षेत्र की कान्हा गोवंश आश्रय स्थल, सराय, पैकौली और कुकुरसंडा की गोशालाओं में गायों का पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। उन्हें केला, गुड़ और चोकर खिलाकर सम्मानित किया गया। गायों को तिलक कर फूलों की माला पहनाई गई।

अंबारी : बाजार के राधा कृष्ण मंदिर पर विशेष तौर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। राधा कृष्ण मंदिर परिसर देर रात भक्तों जन सैलाब उमड़ा रहा। वहीं माहुल नगर पंचायत के अलावा पलिया, बिलारमऊ, हब्बीगंज,पल्थी,भेड़िया, खांजहापुर, गद्दोपुर, मकसुदिया आदि जगहों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। जगह जगह भजन कीर्तन ग्रुप मण्डली, तो महिलाओं की सोहर गायन बाल कृष्ण के जन्मोत्सव को भक्तिभाव से वातावरण को सराबोर कर रहे थे।



देवगांव : क्षेत्र में सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों ने बाल गोपाल का रूप धारण कर सबका मन मोह लिया। वहीं दही-हांडी प्रतियोगिता में युवाओं की टोली ने उत्साह के साथ भाग लिया।

फूलपुर: कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रात के 12 बजते ही घंटा घड़ियालों के साथ बधाइयां बजनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने पटाखे दागे और आरती की। महिलाओं ने सोहर गीत प्रस्तुत कीं। कोतवाली परिसर, श्रीराम जानकी मंदिर, नागा बाबा मंदिर, शंकर तिराहा विभिन्न इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।

सगड़ी: तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कोतवाली परिसर, हनुमान मंदिर मालटारी, बोझिया, पकवा इनार, जीयनपुर, अंजान शहीद, राजूपट्टी, परीपट्टी, अजमतगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जगह-जगह भक्ति गीतों का आयोजन किया गया। जीयनपुर कोतवाली परिसर में कलाकारों द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा, भाजपा नेता अरविंद जायसवाल, जीयनपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed