फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jan Aushadhi Kendra accused of overcharging medicines

Azamgarh News: जन औषधि केंद्र पर दवा का ज्यादा दाम लेने का आरोप

Sat, 14 Mar 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Jan Aushadhi Kendra accused of overcharging medicines
जन औषधि केंद्र अहरौला से महिला से दवा के लिए गए अधिक रुपये।
अहरौला। भाजपा के मंडल अध्यक्ष अर्पित मौर्य की अध्यक्षता में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता सीएचसी अहरौला पहुंचकर मरीजों और तीमारदारों से बात किए। उनसे व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जन औषधि केंद्र पर बाहर की दवाइयां बेचने और अधिक मूल्य वसूलने का मामला सामने आया, इससे कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने पहले सीएचसी अधीक्षक को बुलाकर शिकायत की। बाद में फोन से सीएमओ, डिप्टी सीएमओ को भी मामले की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि इलाज कराने आईं शशिकला, मंजू, रीता और शिवानी से बात की गई।
विज्ञापन

शशिकला ने बताया कि उसने दो पर्चियों की दवा जन औषधि केंद्र से ली, 500 रुपये लिए गए। भाजपा नेताओं के दबाव पर जब संचालक से बिल मांगा तो बिल 390 रुपये का बनाया गया और 110 रुपये महिला को वापस किए गए। आरोप लगाया कि संचालक ने बाहर की दवाइयां मंगाकर भी उन्हें बेच दिया था। मंजू ने बताया कि 52 रुपये की दवा उसे 60 रुपये में दी गई। जबकि जन औषधि केंद्र पर दवाइयों पर 50 से 80 प्रतिशत तक छूट दिए जाने का बोर्ड लगा है। मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सीएचसी परिसर में अनियमितताएं हैं, प्रसव कक्ष में भर्ती महिलाओं से भी भोजन के बारे में जानकारी ली। उन्हें केवल दाल-रोटी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed