फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jammed by keeping dead body on Azamgarh-Gorakhpur main road

आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर शव रख लगाया जाम

Tue, 03 May 2022 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Jammed by keeping dead body on Azamgarh-Gorakhpur main road
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छत्तरपुर खुशहाल गांव निवासी युवक का शव सोमवार को दोहरीघाट स्थित सरयू नदी में बरामद हुआ था। मृतक दो दिनों पूर्व मित्र के साथ घर से निकला था और लापता हो गया था। मंगलवार को मऊ जिले में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों ने आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर शव रख कर चक्काजाम कर दिया। सीओ व नायब तहसीलदार के आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

छत्तरपुर खुशहाल गांव निवासी मनीष यादव (20) पुत्र गोपाल यादव शनिवार की शाम अपने मित्र अजीत पुत्र विरेंद्र के साथ घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया लेकिन मोबाइल नहीं उठा। इसके बाद परिजन रातभर उसकी खोज करते रहे। रविवार को परिजनों ने जीयनपुर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करा दिया। सोमवार को मनीष का शव मऊ जिले के दोहरीघाट स्थित सरयू नदी से बरामद हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को मृतक का शव मऊ जिले में पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजन अंजानशहीद बाजार के बाद आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर शव रख कर चक्काजाम कर दिए। चक्काजाम की सूचना पर सीओ महेंद्र शुक्ला, नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा, जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय मयदल बल मौके पर पहुंच गए। परिजन हत्या कर शव नदी में फेके जाने की आशंका जता रहे थे और साथ ले गए दोस्त अजीत के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराते हुए चक्काजाम समाप्त कराया। इसके बाद परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर दोहरीघाट रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed