फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jalabhishek was celebrated in pagodas, chants echoed

Azamgarh News: शिवालयों में जलाभिषेक की रही धूम, गूंजे जयकारे

Tue, 11 Jul 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek was celebrated in pagodas, chants echoed
सावन के पहले सोमवार को जनपद में शिवालयों में जलाभिषेक की धूम रही। मंदिर और शिवालय जयकारे से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने महादेव का दर्शन-पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की। भंवरनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन और जलाभिषेक के लिए रात में ही कांवरियों का जत्था मंदिर परिसर में पहुंच गया था। सुबह शृंगार के बाद मंदिर के कपाट दर्शन-पूजन के लिए खोल दिया गया। पट खुलते ही भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूंजने लगे। इस दौरान भक्तों ने बाबा को भांग, धतूर, बेलपत्र आदि चढ़ाए। दर्शन के बाद दान पुण्य भी किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के अंदर और बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मंदिर परिसर में गायक मंडली भक्ति गीतों की प्रस्त़ुति की जा रही थी। श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन-पूजन करने के साथ ही भक्ति गीतों का भी लुत्फ उठाया। गायक कलाकार राजेश रंजन ने जैसे ही बम-बम बोल रहा है काशी का गायन शुरू किया वहां मौजूद श्रद्धालु झूमने लगे। वैसे तो बाबा भंवरनाथ शृंगार मंडली हर सोमवार को बाबा का शृंगार करती है। सावन के पहले सोमवार को शाम सात बजे से मंदिर परिसर में जलाभिषेक पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इसके बाद शृंगार मंडली बाबा के शृंगार में जुट गई। दो घंटे तक बाबा का शृंगार किया गया। बाबा को भगवान जगन्नाथ के स्वरूप में सजाया गया।बाबा भंवरनाथ के दरबार में सावन के पहले सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। वहां मेले जैसा माहौल था। फल, सौंदर्य प्रसाधन, नारियल, चुन्नी आदि की दुकानें सजी हुई थी। बाबा के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने यहां से खरीदारी भी की। पुलिस द्वारा उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया था। इसके बाद भी काफी संख्या में लोग चार पहिया वाहन को लेकर भंवरनाथ की ओर जाते रहे। अगर करतालपुर से कोई बच निकला तो पायलट वर्कशाप पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे रोका और देवपार गांव की ओर से जाने वाले रास्ते पर घुमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed