फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jal Jeevan Mission: Eight projects completed, rest incomplete

जल जीवन मिशन: आठ परियोजनाएं पूरी, बाकी सब अधूरी

Sun, 24 Sep 2023 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Jal Jeevan Mission: Eight projects completed, rest incomplete
ग्रामीण क्षेत्र की आबादी को मार्च 2024 तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो पाना मुश्किल है। जल जीवन मिशन का अभी तक आठ जगहों पर ही सभी काम पूरे हुए हैं। जबकि 65 जगहों पर कार्यदायी संस्था ने ओवर हेड टैंक का कार्य पूरा नहीं किया है। जिसके कारण यहां पर पंप से सीधे लोगों के घरों तक पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन योजना के तहत जनपद में कुल 1459 परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। इन परियोजनाओं को पूरा करने में लगभग 3400 सौ करोड़ खर्च होंगे। चयनित राजस्व गांवों में ओवर हेड टैंक, पंप हाउस का निर्माण कराकर व गांवों में घरों तक पाइप लाइन बिछाकर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। यहां पर फेज 2 से वर्ष 2019 में काम शुरू हुआ। शुरूआती दौर में तो दो ही कार्यदायी संस्थाओं को जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन मार्च 2023 से पांच और कार्यदायी संस्थाओं को लगाया गया है। अब कुल सात कार्यदायी संस्थाएं कार्य कर रहीं हैं, बावजूद इसके कार्य की गति रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। हाल यह है कि अभी तक मात्र आठ परियोजनाएं ही पूरी हो पाई हैं। यहां पर लोगों को ओवर हेड टैंक से पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा 65 परियोजनाएं ट्रायल एंड रन में हैं। यहां पर पंप द्वारा सीधे पानी की आपूर्ति की जा रही है। बाकी की 1391 परियोजनाएं अभी अधूरी हैं।
विज्ञापन

7086 किमी ही बिछाई जा सकी पाइप लाइन
इस योजना के तहत जिले में 18603 किमी पाइप लाइन बिछाई जानी है, लेकिन अब तक कार्यदायी संस्थाओं ने मात्र 7086 किमी ही पाइप लाइन बिछाई जा सकी है। इसके अलावा 1280 जगहों पर बोरिंग का काम पूरा हुआ है। 185 जगहों पर पंप हाउस बना है। कार्यदायी संस्थाओं के सुस्ती के कारण मार्च 2024 तक हर घर को नल से जल मिल पाना मुश्किल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दो ही कार्यदायी संस्थाएं काम कर रही थीं, जिसके कारण काम में देरी हुआ है। इस वर्ष मार्च के बाद से पांच और कार्यदायी संस्थाएं काम में लगाई गई हैं। बराबर काम की समीक्षा भी हो रही है ताकि कार्य समय से पूरा हो सके।
- हेमंत सिंह, अधिशासी अभियंता, जल जीवन मिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed