फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   It is necessary to meet 11 parameters of safety in school vehicles

स्कूली वाहनों में सुरक्षा के 11 पैरामीटर पर खरा उतरना जरूरी

Mon, 29 Nov 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to meet 11 parameters of safety in school vehicles
आजमगढ़। परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों के फिटनेस के लिए 11 मानक तय किए हैं। इन पर खरे नहीं उतरने वाले वाहनों को सड़कों पर नहीं चलने दिया जाएगा। अब तक फिटनेस हीं कराने वाले स्कूल वाहन संचालकों को नोटिस भेज कर उनसे मानक पूरा करने को कहा गया है। इसके साथ ही अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा कि वे फिटनेस की पड़ताल करने के बाद ही बच्चों को किसी वाहन से भेजें।
विज्ञापन

जिले में निजी स्कूल संचालकों द्वारा बच्चों को ले जाने व ले आने के लिए 1100 से अधिक बसों का संचालन किया जा रहा है। उक्त बसों में बहुतायत के फिटनेस फेल है। उन्हें नोटिस जारी कर फिटनेस सही कराने के लिए कहा गया है। इसके लिए शासन से रिपोर्ट भी मांगी गई है कि कितने स्कूली वाहन संचालित हो रहे हैं। वर्तमान में उनकी क्या स्थिति है। उनका फिटनेस है या नहीं, चालक के पास डीएल है या नहीं समेत अन्य जानकारियां मांगी गई है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि परिवहन विभाग के अधिकारी अभिभावकों को जागरूक करें ताकि स्कूली वाहनों में मासूमों की सुरक्षा के लिए वे भी कदम बढ़ाएं। जिन स्कूली वैन या बस में उनके बच्चे स्कूल जाते हैं, उनकी फिटनेस और अन्य प्रमाण पत्र चालक के पास नहीं है तो अपने बच्चों को ऐसे असुरक्षित वाहन से स्कूल न भेजें।
विज्ञापन

ग्यारह सौ से अधिक स्कूली वाहनों का संचालन होता है। उक्त वाहनों की रिपोर्ट मांगी गई है। फिटनेस सही कराने के लिए नोटिस भी जारी की जा चुकी है। वाहन चालक पहुंच भी रहे हैं। इसके साथ ही 11 पैरामीटर पूरा कराने के लिए उन्हें निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतेंद्र कुमार यादव, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed