फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Irrigation department employee dies in road accident

सड़क हादसे में सिंचाई विभाग कर्मचारी की मौत

Sat, 11 Sep 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Irrigation department employee dies in road accident
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना अंतर्गत मधनापार गांव के पास बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के बेदपुर नवतप्पी गांव निवासी 55 वर्षीय श्याम नरायण यादव सिंचाई विभाग में कार्यरत थे। शनिवार को वह बाइक से बिलरियागंज-जीयनपुर मार्ग से गुजर रहे थे। मधनापार गांव के पास सड़क में गड्ढे के चलते उन्होंने बाइक में ब्रेक मारा तो इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में श्याम नरायण यादव बाइक लेकर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरा बाइक सवार रिजवान निवासी खालिसपुर को भी चोट आई है। उसे इलाज के लिए सीएचसी बिलरियागंज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed