फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   IR gang leader and mafia Dhruv singh property worth one crore seized in azamgarh

UP: आईआर गैंग के लीडर व माफिया ध्रुव की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क, आजमगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई; फोर्स तैनात

Fri, 30 May 2025 05:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 30 May 2025 05:22 PM IST
सार

आजमगढ़ में इस कार्रवाई के दाैरान भारी संख्या में पुलिस तैनात रही। एएसपी ने आदेश दिए थे। बताया गया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत यह एक्शन लिया गया है। माफिया ध्रुव सिंह ने अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति बनाई है।

विज्ञापन
IR gang leader and mafia Dhruv singh property worth one crore seized in azamgarh
एसपी ग्रामीण चिराग जैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रदेश स्तर पर चिह्नित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया। इस संपत्ति का सर्किल रेट 17,46,400 रुपये है, जबकि वर्तमान बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ रुपये आंका गया है।

विज्ञापन




एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव का निवासी है, जो आईआर गैंग 36/2024 का लीडर है। उसने अपराध जगत में अवैध रूप से कमाए गए धन से अपनी पत्नी बंदना सिंह के नाम पर संपत्ति खरीदी थी।
विज्ञापन


यह संपत्ति सगड़ी तहसील क्षेत्र के साल्हेपुर गांव में स्थित है। जिसमें कुल 0.338 हेक्टेयर भूमि शामिल है। जिसे 26 अगस्त 2009 को खरीदा गया था। गैंगस्टर के तहत दर्ज मामले के आधार पर की गई, जिसमें ध्रुव सिंह, उनकी पत्नी बन्दना सिंह सहित अन्य अभियुक्तों के नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट को कुर्की की रिपोर्ट भेजी गई थी। जिला मजिस्ट्रेट ने 28 मई 2025 को इस संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया। 

30 मई 2025 को नायब तहसीलदार विवेकानंद क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदी, थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह और हल्का लेखपाल सुधीर कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त संपत्ति को कुर्क कर लिया।

इन आरोपियों के नाम शामिल
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव निवासी ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह, बंदना सिंह, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर बाबू गांव निवासी शिव प्रकाश, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरईस्माइलपुर गांव निवासी बालकरन यादव उर्फ साधू, मनोज सिंह व रामकरन यादव, शेखमौली करतारपुर निवासी राजेंद्र यादव, छपरा सुल्तानपुर गांव निवासी शिवेश कुमार सिंह, तरवां थाना क्षेत्र के खुटहन गांव निवासी अभिषेक सिंह, मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के सुतरही गांव निवासी मनोज सिंह शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed